{"_id":"5e3f04cf8ebc3ee5b2733684","slug":"hathras-teachers-protest-by-protesting-against-vc-hathras-news-ali2261746118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिक्षकों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिक्षकों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस: डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के वीसी के खिलाफ बागला डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते
- फोटो : HATHRAS
शिक्षकों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
शिक्षक हित के फंड को दूसरे काम में लिए जाने का लगा रहे वीसी पर आरोप
काली पट्टी बांधकर शिक्षक कार्य किया और फिर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डिग्री कॉलेजों के शिक्षक शिक्षिकाओं में वीसी के खिलाफ रोष है। तभी तो उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और वीसी पर शिक्षक कल्याण कोष के खाते की धनराशि को विश्वविद्यालय के मुख्य खाते में धनराशि को ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की स्थापना के बाद से शिक्षकों के कल्याणार्थ एक शिक्षक कल्याण कोष की व्यवस्था की गई थी। इस कोष में शिक्षकों के द्वारा किए गए विभिन्न परीक्षा संबंधी कार्यों के पारिश्रमिक से पांच प्रतिशत कटौती कर धनराशि जमा की जाती है। शिक्षक कल्याण कोष की नियमावली के अनुसार कोष में जमा धनराशि का उपयोग केवल स्थायी शिक्षकों के कल्याणार्थ (मृत्यु/दुर्घटना/गंभीर बीमारी) के लिए ही किया जा सकता है।
इस कोष का उपयोग किसी भी प्रकार के अन्य मदों में नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुलपति एवं वित्ताधिकारी के द्वारा शिक्षक कल्याण कोष के खाते से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि को विश्वविद्यालय के मुख्य खाते में स्थानांतरित कर लिया गया है, जोकि अनुचित, अनैतिक, असंवैधानिक एवं गैर-कानूनी है। इसी बात को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षकों में भारी आक्रोश है। शिक्षक संघ के बैनर तले कुलपति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और फिर कॉलेज के प्रवेश द्वारा पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. पी चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. सुनंदा महाजन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. कौशलेश सिंह, डॉ.पीके शर्मा, डॉ. राजेश कुमार वाणिज्य, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. प्रेमप्रकाश, डॉ. साहब सिंह डॉ. रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. प्रीती वर्मा वाणिज्य आदि मौजूद थे।