फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers looking for partner for posting in their district

हाथरस : अपने जिले में तैनाती के लिए जोड़ीदार तलाश रहे शिक्षक

Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers looking for partner for posting in their district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार शासन ने परस्पर तबादला नीति के तहत ही शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने का विकल्प रखा है। यदि कोई शिक्षक इस जिले से दूसरे जिले में जाएगा तो उसकी जगह किसी दूसरे शिक्षक को यहां आना होगा। प्रदेश भर में कई ऐसे शिक्षक हैं, जो अपने जिलों में तैनाती की ख्वाहिश लिए बैठे हैं। यही वजह है कि अब शिक्षकों ने मनमाफिक जिले में तैनाती पाने के लिए अपने प्रतिस्थानी की तलाश खुद ही शुरू कर दी है।
इसके लिए शिक्षकों ने कई वेबसाइट भी बनाई हैं। इन पर शिक्षक अपना ब्योरा भरकर पोस्ट कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि कौन शिक्षक उनकी जगह यहां आ सकता है और उनका अपने जिले में जाने का रास्ता खुल सकता है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप, टेलीग्राम और ट्विटर तक पर मनपसंद तैनाती के लिए शिक्षक अपने विकल्प खोज रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकल्प तलाशने वालों में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, सोनभद्र जैसे जिलों में तैनात शिक्षक हैं। यह शिक्षक हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में तैनात हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019-2020 में लगभग साढ़े चार हजार परस्पर तबादले किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कम मेरिट के कारण मिली दूर के जिलों में तैनाती
पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर 68,500 और 69,000 शिक्षकों की भर्ती की गई। इसमें बागपत, गाजियाबाद, लखनऊ के रहने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में निचला स्थान मिलने के कारण उन्हें बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों में नियुक्ति मिली। इनमें काफी शिक्षक हाथरस, अलीगढ़ व मथुरा के भी हैं, लेकिन अब वह अपने घर वापस आना चाहते हैं। कई शिक्षिकों की इस दौरान शादी हो चुकी है।

इस बार परस्पर तबादला नीति के तहत ही एक जिले से दूसरे जिले में शिक्षक जा सकेंगे। इसके लिए कुछ शिक्षक अपने ऐसे साथी तलाश रहे हैं, जो उनकी तैनाती वाले जनपद में जाना चाहता हो और वह उनकी जगह पर आ सकें।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed