फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers admitted after 2010 will be investigated, information being collected

हाथरस: 2010 के बाद भर्ती हुए शिक्षकों की होगी जांच, जुटाई जा रही सूचना

Wed, 24 Jun 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers admitted after 2010 will be investigated, information being collected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2010 के बाद बेसिक शिक्षा में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की जांच होगी। इसे लेकर विभाग द्वारा शिक्षकों का डाटा जुटाया जा रहा है। शासन स्तर से जांच कमेटी भी जनपद स्तर पर गठित कर दी गई है।
जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2010 के पश्चात नियुक्ति प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के बारे में सूचनाएं मांगी जा रही हैं। यह सूचना पिछले काफी दिनों से मांगी जा रही है। अभी तक विकास खंड मुरसान, हसायन और सिकंदराराऊ की सूचना विभाग को प्राप्त हुई है। इसे लेकर सात बिंदुओं पर अलग अलग शिक्षकों को ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन

जांच के संबंध में मांगी गई सूचना के बिंदु
-वेतन प्राप्त कर करने और वेतन प्राप्त न करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का पूरा ब्योरा। वेतन प्राप्त न करने का कारण।
-एक जनवरी 2011 अथवा उसके पश्चात् नियुक्त शिक्षक जो अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के कारण जनपद दूसरे जिले में चले गए हैं का स्कूल के नाम व भर्ती के नाम सही पूरा ब्योरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक जनवरी 2011 अथवा उसके पश्चात नियुक्त शिक्षक, जो अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जनपद हाथरस में आए हैं, स्कूल के नाम सहित सूची और आने वाले जिले का नाम।
-जो शिक्षक कार्यरत हैं, परंतु वेतन प्राप्त नहीं कर रहे हैं, की सूची भर्ती के नाम सहित।
-जो शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें अवशेष वेतन का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, की सूची, भर्ती के नाम सहित।
-- ऐसे शिक्षक जिनके द्वारा निर्देशों के उपरान्त भी सूचना नहीं दी गई है, उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध रखें।
-- उक्त कार्य में आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित सहायक को प्रकरण से सम्बन्धित हार्ड एवं साफ्ट कापी में डाटा सहित कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देश प्रदान करें।

------------
शासन स्तर से वर्ष 2010 के बाद होने वाली नियुक्तियों की जांच होनी है। इसे लेकर जनपद स्तर पर कमेटी का गठन भी किया गया है। इसी के चलते सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासन के आदेश का पालन हो सके।
मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed