फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher dies under suspicious circumstances

हाथरस : शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher dies under suspicious circumstances
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उत्तराखंड राज्य की रहने वाली 30 वर्षीय ममता पुत्री रतनलाल दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हाथरस में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। डीपीएस की गाड़ी में कई शिक्षक व स्टाफ शिक्षिका के घर पहुंच गए। आनन-फानन शिक्षिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविंद राठी ने बताया कि शिक्षिका हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थी, फिर भी मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की क्या वजह रही। शिक्षिका की मौत से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed