फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Talk of ventilator shutdown in district hospital will reach CM

हाथरस : जिला अस्पताल में वेंटिलेटर बंद होने की बात पहुंचेगी सीएम तक

Fri, 30 Apr 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Talk of ventilator shutdown in district hospital will reach CM
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे लोगों को वेंटिलेटर की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में कुछ भाजपाइयों ने सीएमओ से मुलाकात की।
भाजपा शहर अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताया कि हर रोज सूचना मिल रही है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण निरंतर लोग वेंटिलेटर के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, जो बहुत दुखद एवं निंदनीय है। बागला चिकित्सालय में 25 वेंटिलेटर की व्यवस्था है, लेकिन एक भी वेंटिलेटर नहीं चल रहा है। इसका कारण क्या है। इस पर सीएमओ ने बताया कि वेंटिलेटर की व्यवस्था तो है, परंतु वेंटिलेटर को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सक की आवश्यकता है। इस संबंध में डीएम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

पत्र शासन को गया हुआ है। इस संबंध में शहराध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को इस मामले से अवगत कराया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस समस्या का तुरंत समाधान कराने का भरोसा दिलाया। शनिवार को सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बात को रखा जाएगा। जल्द वेंटिलेटरों को चलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ,अर्जुन वाल्मीकि, रजत अग्रवाल, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed