{"_id":"62cc66bc19bf9d63371edaa3","slug":"hathras-take-action-on-the-top-five-land-mafia-of-tehsil-area-hathras-news-ali295835754","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तहसील क्षेत्र के पांच शीर्ष भूमाफिया पर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तहसील क्षेत्र के पांच शीर्ष भूमाफिया पर कार्रवाई करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील स्तर पर लंबित राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की। एडीएम ने आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंनेकहा कि ऐसी कितनी ग्राम पंचायत हैं, जिनमें पूर्व में अवैध खनन हुआ है। ऐसे स्थानों का मौका मुआयना कर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसीलवार टॉप फाइव भूमाफिया की सूची तैयार कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों पर अतिक्रमण को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाए।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को कुम्हारी कला एवं अन्य कार्यों के लिए तालाबों के पट्टो के लंबित प्रकरणों को तत्काल पूर्ण करते हुए पात्रता के आधार पर लाभार्थियों पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, उसे तत्काल हटवाएं और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। संवाद