{"_id":"6a0cc722791e878f51052106","slug":"hathras-swelters-under-scorching-winds-yellow-alert-issued-hathras-news-c-56-1-hts1003-148794-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गर्म हवाओं से तपता रहा हाथरस, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गर्म हवाओं से तपता रहा हाथरस, येलो अलर्ट जारी
Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के कारण कमला बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : Archive
जनपद में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पूरा जिला आग की तरह तपता रहा। तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। इधर, चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में अगले पांच दिनों तक भीषण लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 20 से 24 मई तक जिले में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी। विभाग ने लोगों को घर से निकलते एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 44.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
न्यूनतम तापमान भी 27.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी और इसकी रफ्तार सात से 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिसमें हवा के झोंके सामान्य से तेज रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच खेतों में किसी भी तरह का काम करने से पूरी तरह बचें। पकी फसलों की कटाई सुबह-सवेरे या देर शाम को ही करें। फसलों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए हल्की सिंचाई केवल शाम के समय ही करें।
दोपहर के वक्त अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी काम हो, तो सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर ही बाहर जाएं। मक्का, मूंग और उड़द की फसलों में फली बेधक और तना बेधक कीटों का प्रकोप होने की संभावना है।
इसके नियंत्रण के लिए आसमान साफ रहने पर इमामेक्टिन बेंजोएट या डाइमेथोएट का उचित मात्रा में छिड़काव करें। सोमवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में विशेष राहत की संभावना नहीं है।