फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swadeshi Jagran Manch to be held on 31st July, 1st August

हाथरस : स्वदेशी जागरण मंच का 31 जुलाई, एक अगस्त को होगा प्रांतीय विचार वर्ग

Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Swadeshi Jagran Manch to be held on 31st July, 1st August
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय विचार वर्ग को लेकर रविवार को बैठक हुई। स्वदेशी के क्षेत्रीय संयोजक राजीव कुमार और प्रांत संयोजक अमितेश अमित ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में 31 जुलाई और एक अगस्त को हाथरस में आयोजित प्रांतीय विचार वर्ग की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
राजीव ने बताया कि स्वदेशी का विचार वर्ग संगठन में प्रशिक्षण का मूल आधार है। आने वाला समय विश्व की संपूर्ण अर्थव्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होगी। भारत इस दिशा में आगे बढ़ चुका है। जो दुनिया का नेतृत्व करेगा। हमें व्यवहार में स्वदेशी और मजबूरी में विदेशी को अपनाना चाहिए। प्रांत संयोजक अमितेश ने बताया कि वर्ग में छह सत्र होंगे।
विज्ञापन

अलग अलग सत्र में विषय के प्रमुख जन विषय रखेंगे। जिसमें पूरे बृज प्रांत के लोग जुड़ेंगे। वर्ग का उद्घाटन सत्र शनिवार को शाम पांच बजे होगा। विचार वर्ग संयोजक अजय राघव व नरेंद्र बंसल रहेंगे। स्वदेशी के प्रांत प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल वर्ग नियंत्रक रहेंगे। जिला बैठक में देवेंद्र शर्मा, प्रभु दयाल कुशवाह, अनूप अग्रवाल, नगर संघ चालक दुर्गेश गुप्ता को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed