{"_id":"612a89e78ebc3e79e3480843","slug":"hathras-survey-started-for-the-construction-of-mathura-bareilly-national-highway-hathras-news-ali271803378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज शुरू होने के बाद शहर में अलीगढ़ रोड पर लोगों को जाम से काफी राहत मिल गई है। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से बाहर बाईपास से आवागमन सुगम है। अब लोगों को मथुरा-बरेली मार्ग पर भी जल्द ही जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। यहां भी राजमार्ग की योजना पर तेजी से अमल हो रहा है। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।
जिले में मथुरा-बरेली मार्ग पर लोग जाम से काफी परेशान हैं। हाथरस से मथुरा और सिकंदराराऊ जाते समय लोगों का बहुत समय बर्बाद होता है। अब मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग उन्हें इस जाम से मुक्ति दिलाएगा। इस एनएच के निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। जिले में 113 किमी का निर्माण होगा। यह राजमार्ग दो चरणों में बनेगा। पहले चरण में 66 किमी और दूसरे में 47 किमी का काम होगा।
इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जिले के 25 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसमें आठ गांव सासनी और 17 गांव हाथरस तहसील के शामिल हैं। इस प्रस्तावित एनएच को एनएच 530 बी नाम दिया गया है। इस हाइवे पर जवार गांव में जिले में एक टोल प्लाजा भी बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और राजस्व टीम सर्वे में जुट गई है। संवाद