फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Supply affected due to strike of contract electrical workers

हाथरस : संविदा विद्युत कर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित

Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Supply affected due to strike of contract electrical workers
ओढपुरा बिजली कार्यालय पर धरना देते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति सहित अन्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को बिजली से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर अन्य कर्मियों का इंतजाम करने के लिए कहा है। अगर ऐसा हुआ तो संविदा कर्मियों की नौकरी पर भी संकट आ सकता है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग में सरकारी कर्मियों की कमी है। इस कारण करीब छह सौ संविदा कर्मी सबस्टेशनों और महकमे में तैनात है। अब विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कर्मी लखनऊ में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए हैं। इस कारण विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। आए-दिन शहर से देहात तक लोगों को बिजली समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए अधीक्षण अभियंता जगतराम ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर इनकी जगह अन्य कर्मियों का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed