{"_id":"62ab7580e21faa3fbf132fe9","slug":"hathras-summer-vacation-is-over-schools-of-basic-education-council-opened-hathras-news-ali294042758","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गर्मी की छुट्टी खत्म, खुल गए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गर्मी की छुट्टी खत्म, खुल गए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल
विज्ञापन
हाथरस : प्राथमिक विद्यालय लाल डिग्गी में पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी की छुट्टियां खत्म होते की कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में बृहस्पतिवार से रौनक लौट आई है। पहले दिन कई स्कूलों में उपस्थिति कम रही, लेकिन बेहतर सफाई के बीच उत्साह से पढ़ाई शुरू हुई। अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया।
शासन के निर्देशानुसार स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगे, लेकिन गर्मी के कारण शिक्षकों को साढ़े सात बजे बुलाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर पहली बार 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां की थीं। स्कूल खुलने पर बृहस्पतिवार से 20 जून तक सघन निरीक्षण अभियान चलेगा।
इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं। 20 जून तक निर्धारित बिंदुओं पर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए शाहीन ने बताया कि पहले दिन कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की संख्या काफी कम मिली। शिक्षक स्कूलों में सफाई कराते हुए मिले। छात्र संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह साढ़े सात बजे स्कूल खुलेगा और बच्चों की छुट्टी साढ़े 12 बजे होगी। इसके आगे के डेढ़ घंटे तक शिक्षक स्कूल संबंधी कार्यों को स्कूल में ही रुककर पूरा करेंगे। संवाद