{"_id":"5f8c7f588ebc3e9bb4526364","slug":"hathras-sugar-will-be-distributed-to-antyodaya-card-holders-from-21-hathras-news-ali2466139195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 21 से बंटेगी अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 21 से बंटेगी अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 21 अक्तूबर से चीनी का वितरण किया जाएगा। शासन स्तर से जिले में वितरण के लिए चीनी का स्टॉक भेज दिया गया है। यह स्टॉक सभी संबंधित राशन डीलरों के यहां भी पहुंचा दिया गया है।
इस बार शासन स्तर से प्रत्येक कार्ड धारक को तीन किलो चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। यह चीनी सिर्फ अंत्योदय कार्ड धारकों को दी जाएगी। गौरतलब है कि जिले में 16,851 अंत्योदय कार्डधारक हैं।
अगले दो माह की चीनी इस बार एक साथ कार्डधारक को दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण कराने के लिए सभी राशन डीलरों ने चीनी के स्टॉक का उठान कर लिया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चीनी का वितरण कराया जाएगा।