{"_id":"612fc4308ebc3ebead050e32","slug":"hathras-sugar-becomes-expensive-before-ganesh-chaturthi-hathras-news-ali272093741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गणेश चतुर्थी से पहले महंगी हो गई चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गणेश चतुर्थी से पहले महंगी हो गई चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महाराष्ट्र में चल रहीं गणेश उत्सव की तैयारियों का असर चीनी के दामों पर भी पड़ा है। उत्सव की तैयारियों के चलते महाराष्ट्र से चीनी की आवक प्रभावित हुई है। इस वजह से चीनी के दामों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हो गई है। इसका सीधा बोझ आम लोगों पर बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के साथ त्योहारी सीजन शुरू होते ही चीनी की खपत बढ़ गई है। गणेश उत्सव से पहले इसमें और इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का विशेष महत्व है। हालांकि गणेश उत्सव 10 सितंबर को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से चल रही हैं। महाराष्ट्र से हाथरस सहित अन्य जिलों में चीनी की बड़े पैमाने पर आवक होती है।
अब चीनी की आवक प्रभावित होने से चीनी के दामों में 100 रुपये क्विंटल की वृद्धि हुई है। चीनी के दाम 3,730 रुपये से बढ़कर 3,830 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। चीनी कारोबारी कह रहे हैं कि जब तक महाराष्ट्र से चीनी की आवक सामान्य नहीं होती, तब तक चीनी के दामों में कमी आने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
वैसे चीनी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आदि जगहों से आती है। चीनी की सबसे ज्यादा आवक महाराष्ट्र से होती है। अब गणेश उत्सव के चलते चीनी की आवक कम हो गई है। इस कारण चीनी के दामों में 100 रुपये क्विंटल की वृद्धि हुई है।
-प्रदीप गुप्ता, चीनी कारोबारी
चीनी की खपत बड़े पैमाने पर होती है। इससे बूरा व अन्य सामान बनाया जाता है। चीनी के दामों को कम करने के लिए कारोबारी अन्य जगह से चीनी मंगाएं। गणेश उत्सव के बाद स्थित सामान्य हो जाएगी। फिर महाराष्ट्र से चीनी मंगाएगे। चीनी के बढ़ते दामों से काफी परेशानी हो रही है।
-रोहित माहौर, ग्राहक