फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students studying in 11th and 12th had looted the finance worker

हाथरस : 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने की थी फाइनेंस कर्मी से लूटपाट

Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students studying in 11th and 12th had looted the finance worker
हाथरस : कोतवाली चंदपा पुलिस की गिरफ्त में फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मांगरू रोड पर गांव संटीकरा से आगे बाइक व स्कूटी सवार 11वीं व 12वीं के छात्रों ने फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और चंद घंटे बाद ही तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे हुए 3000 रुपये, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयोग की गई बाइक और स्कूटी बरामद की है।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव छतारा निवासी श्रीकांत प्रभाकर पुत्र सतीशचंद्र स्वास्ति फाइनेंस कंपनी अलीगढ़ में नौकरी करते हैं। सोमवार की देररात को श्रीकांत प्रभाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच गांव संटीकरा से 200 मीटर आगे स्कूटी व बाइक पर सवार बदमाश मिले। उन्होंने बाइक में लात मारकर श्रीकांत को गिरा दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा को घटना का खुलासा और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। थाना चंदपा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भावेश चौहान पुत्र रोहित कुमार, अंशुल उर्फ गोपू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर और अंकित उर्फ पिंटू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर निवासीगण मांगरू थाना सादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए तीन हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयोग की गई बाइक व स्कूटी, मोबाइल चार्जर, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीमएम कार्ड, आईडी कार्ड, पिट्ठू बैग आदि सामान बरामद किया गया है। संवाद

शौक पूरे करने के लिए छात्रों ने की थी लूट
इंस्पेक्टर क्राइम रामदास यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि अंशुल व अंकित 12वीं और भावेश 11वीं में क्लास में पढ़ते हैं। इनके अलावा फरार अभियुक्त सचिन पुत्र राजकुमार उर्फ राजू और जैकी निवासी मांगरू अपने शौक मौज के लिए उनको पैसों की जरूरत के लिए यह काम करते हैं। जैकी व सचिन पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर निवासी मांगरू थाना सादाबाद के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। सहभियुक्त जैकी ने रैकी कर श्रीकांत के बारे में पूरी जानकारी दी। योजनानुसार सोमवार को बाइक व स्कूटी पर सवार होकर अभियुक्तों द्वारा संटीकरा गांव के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed