फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students and teachers did Surya Namaskar

हाथरस : विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार

Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students and teachers did Surya Namaskar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज परिसर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र वंदना सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। क्रीड़ा भारती के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती हाथरस के पदाधिकारियों, सदस्यों, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
क्रीड़ा भारती हाथरस के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हाथरस जिले को 50,00,000 सूर्य नमस्कार का लक्ष्य दिया गया था। इस क्रम में 14 जनवरी से निरंतर सूर्य नमस्कार क्रीड़ा भारती के सानिध्य में सामाजिक संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों द्वारा अपने परिवार के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार एक योग की विधा है। इसके माध्यम से हम तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। जब तन और मन स्वस्थ रहता है तो हम राष्ट्र के निर्माण में निश्चित रूप से सहयोग दे सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में क्रीड़ा भारती ग्रामीण क्षेत्र में खेलों में प्रतिभागिता को बढ़ावा देने लिए ग्राम वासियों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा भारती हाथरस के उपाध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय व राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष सचिन सिंह, सह मंत्री वीनेश यादव फौजी, भारत विकास परिषद बृज उत्तर प्रांतीय महासचिव आरसी नरूला, खेल प्रमुख लाखन सिंह ठकराल सर, गोपाल पौनियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed