{"_id":"5e3daf088ebc3ee5947ff360","slug":"hathras-strongly-kicked-in-two-sides-one-head-cracked-sadabad-news-ali226091718","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बढ़ार में दो पक्षों में चले जमकर लातघूंसे, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बढ़ार में दो पक्षों में चले जमकर लातघूंसे, एक का सिर फटा
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लात घूंसे, लाठी डंडे, एक का सिर फटा
मौके पर पहुंची पुलिस, एक पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। गांव बढ़ार में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे और लात घूंसे चले। मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई। एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
सादाबाद के हाथरस रोड स्थित गांव बिसाना निवासी ओजवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि छह फरवरी को सवा नौ बजे वह बाइक से अपने गांव बिसाना जा रहा था, जैसे ही बढ़ार पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति ने आवाज देकर उसे रोका। रुकते ही छह सात अज्ञात लोग लाठी डंडा लेकर आ गए, जिन्हें सामने आने पर वह पहचान सकता है।
इन लोगों ने एकराय होकर जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। उसकी जेब से एक मोबाइल और पेंट की जेब से सात हजार रुपये गिर गए। मौके पर कई राहगीर पहुंच गए और उसे बचाया। हमलावर जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब उपचार कराने के लिए सीएचसी सादाबाद पर पहुंचा तो उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।