{"_id":"6226509ff7da9b2ef73e831c","slug":"hathras-strong-room-is-under-three-tier-security-cordon-24-hours-force-deployed-hathras-news-ali286625170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है स्ट्रांग रूम, 24 घंटे फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है स्ट्रांग रूम, 24 घंटे फोर्स तैनात
विज्ञापन
मतगणना स्थल एमजी पॉलीटेक्निक का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मतगणना को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। इसके लिए पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एमजी पॉलीटेक्निक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा और मतगणना की तैयारी का जायजा लिया।
एसपी ने सबसे पहले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सभी सुरक्षाकर्मियों को स्ट्रांग रूम के ताले, सील आदि को समय समय पर चेक करते रहने व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। उनके साथ अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, सीओ सिटी रुचि गुप्ता, सीओ मनोज कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
एसपी ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री व पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे पहले आइसोलेशन कार्डन का क्षेत्र एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर है। वहां पर पर्याप्त संख्या में पैरामिलिट्री बल (सीआईएसएफ) की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए इनर कार्डन का क्षेत्र बनाया गया है। वहां पर पर्याप्त संख्या में आर्म्ड पुलिस गारद की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। आउटर कार्डन में पर्याप्त संख्या में सिविल पुलिस बल की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। मतगणना स्थल पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में शिफ्टवार 24 घंटे लगाई गई है। पॉलिटेक्निक भवन से मुख्य मार्ग चारदीवारी तक बैरीकेडिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
मतगणना के दिन ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
मतगणना सकुशल कराने के लिए जिले से कुल छह पुलिस उपाधीक्षक, 22 निरीक्षक, 97 एसई, 505 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 220 होमगार्डस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में एक कंपनी पीएसी और 2 कंपनी व एक प्लाटून पैरामिलिट्री बल (सीआईएसएफ) की ड्यूटियां लगाई गई है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना दिवस पर स्ट्रांग रूम व आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ले जाना वर्जित किया गया है । किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी/रिजर्व टीम का गठन किया गया है, जो दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रहेगी।