फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strengthening the arrangements of prisons, home guards in the state: Dharamveer

हाथरस : प्रदेश में कारागार, होमगार्ड की व्यवस्थाओं को कर रहे मजबूत : धर्मवीर

Sat, 30 Apr 2022 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strengthening the arrangements of prisons, home guards in the state: Dharamveer
सभा को संबोधित करते मंत्री धर्मवीर प्रजापति। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का शनिवार को पहली बार पैतृक गांव बहरदोई पहुंचने पर जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर इनका हरसंभव निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर जोशीला स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रजापति ने कहा की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से व्यस्तता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वह प्रदेश भर में कारागार और होमगार्ड से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने में लगे हैं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें गांव में पहुंचने का अवसर मिला है। आप सब लोग गांव और परिवार के हैं, इसलिए वह राजनीति की बात नहीं करेंगे। उन्होंने जनता की सेवा का प्रण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर गांव के किसी व्यक्ति को कोई असुविधा या परेशानी हो तो वह मदद के लिए कभी भी आगरा या लखनऊ आ सकता है। अगर वह उपलब्ध नहीं हो सके तो कोई न कोई व्यक्ति जरूर उनकी मदद के लिए मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, गीतम सिंह, कालू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed