फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strengthen BSP in upcoming elections: Dr. Avin

हाथरस : आगामी चुनाव में बसपा को करें मजबूत : डॉ. अविन

Sun, 02 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strengthen BSP in upcoming elections: Dr. Avin
बसपा के वाल्मीकि समाज सम्मेलन मे बसपा नेता डॉ. अविन का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद। मुरसान रोड स्थित बसपा के शिविर कार्यालय पर रविवार को वाल्मीकि समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा बसपा की रीति-नीति और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और आगामी विधानसभा चुनावों में बसपा को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ बसपा नेता और प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि बसपा में सर्वसमाज के लोगों को सम्मान मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। वर्तमान में जनता बेहद दुखी और परेशान है। चाहे किसान हो या मजदूर, आम आदमी हो या युवा सभी की आय घटती जा रही है।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। सभी वाल्मीकि समाज के लोगों को स्मृति चिह्न देकर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामदास वाल्मीकि ने की और संचालन अशोक वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रघुवरदयाल वाल्मीकि, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुनहरीलाल वाल्मीकि, रूपकिशोर वाल्मीकि, सुरेशचंद्र वाल्मीकि, महेशचंद्र वाल्मीकि, धर्मवीर सिंह वाल्मीकि, दामोदर प्रधान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. उमाशंकर शर्मा (लॉर्ड साहब), जेपी सागर, विजय सिंह सिखरा, दिनेश कुमार देशमुख, सौवी कुरैशी, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed