{"_id":"61a70b5c6bcb904cc741d3fa","slug":"hathras-stop-the-entry-of-chaotic-elements-teachers-should-be-appointed-in-proportion-to-the-students-hathras-news-ali2794455122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अराजक तत्वों का प्रवेश रोकें, छात्रों के अनुपात में हो शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अराजक तत्वों का प्रवेश रोकें, छात्रों के अनुपात में हो शिक्षकों की नियुक्ति
विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शहर के बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य से मिला। इस दौरान महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए प्राचार्य को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महाविद्यालय में बाहरी लोगों (अराजक तत्वों) का प्रवेश वर्जित करने, बिना आईडी कार्ड व बिना यूनिफार्म के विद्यार्थियों का प्रवेश वर्जित करने, महाविद्यालय में चौकीदार की व्यवस्था करने, शौचालय की सफाई प्रतिदिन कराने की मांग की। इसके अलावा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने जैसी कई मांगें की गई हैं।
ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर आठ दिन में समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, नगर विस्तारक राज मिश्रा, नगर मंत्री हाथरस गौरव रावत, नगर मंत्री करन दीक्षित, गोपाल अग्निहोत्री, ललित, तिलक सक्सेना, अर्पित आदि थे। संवाद