फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stoned on two sides for refusing to come out of the house in lockdown

हाथरस: लॉकडाउन में घर से बाहर बाहर निकले की मना करने पर दो पक्षों में पथराव

Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Stoned on two sides for refusing to come out of the house in lockdown
हाथरस: लॉकडाउन में घर से निकलने से मना करने के विवाद में मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में लॉकडाउन के दौरान एक युवक से घर से बाहर निकलने की मना करने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला लाला का नगला निवासी आफताब पुत्र लियाकत अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी मोहल्ले के गिट्टू पुत्र मिस्टर निवासी लाला का नगला गुजरा, जिस पर आफताब ने उससे कहा कि लॉकडाउन में घर से बाहर क्यों निकल रहे हो, अपने घर पर रहो। आरोप है कि इस बात से गुस्साए गिट्टू व उसके परिवार के लोगों ने आफताब के घर पर पथराव घर दिया। यह लोग घर के अंदर घुस गए और मारपीट करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस दौरान वहां पथराव भी हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चौकी प्रभारी राजेश यादव पहुंच गए। पुलिस को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और पथराव का मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें मिस्टर पुत्र अल्ला बख्श, गिट्टू, फना, इमरान पुत्रगण मिस्टर व रुबेद पुत्र जुम्मा का नाम शामिल है। चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि लॉकडाउन में घूमने की मना करने पर मारपीट और पथराव हो गया था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed