{"_id":"5e3dae4c8ebc3ee617715c08","slug":"hathras-sticks-poles-stone-pelting-in-drain-dispute-hathras-news-ali226091031","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव
विज्ञापन
नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में नाली के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। यहां पर पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया।
शहर के मोहल्ला नवीपुर में नाली के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि यहां पर उनके बीच लाठी-डंडे भी चले और देखते ही देखते पथराव होने लगा, जिसमें दोनों तरफ के लोगों के चोट लग गई। पुलिस घायलों को अपने साथ कोतवाली ले आई, जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
इनमें एक पक्ष से ललित उर्फ सोनू, पीयूष और दूसरे पक्ष से विजय, राजू, धीरज और नीरज का नाम शामिल है। इन सभी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। कोतवाली एके सिंह ने बताया कि नवीपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों की पक्षों के मामूली चोटें आईं हैं। आधा दर्जन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।