फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: State Women's Commission member knows the condition of health centers

हाथरस : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ्य केंद्रों का हाल

Wed, 07 Jul 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: State Women's Commission member knows the condition of health centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति, महिलाओं को शासन से मिले वाली सुविधाओं, कोविड काल में गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सासनी, हाथरस जंक्शन, मुरसान और रानी का नगला प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अब तक हुए टीकाकरण, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल से दिव्यांगजनों और प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश से बच्चों तथा उनके परिवारों में हुए टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

सदस्य ने कोविड टीकाकरण कक्ष, आब्जर्वेशन रूम, लेबर रूम, लेबर वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण की व्यवस्थाएं एवं टीकाकरण के लिए महिला स्पेशल बूथ देखकर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर सदस्या ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जिले में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और निगरानी समिति द्वारा की गई मेहनत का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। कोविड-19 से मृत हुए व्यक्तियों की पत्नी व बच्चों से उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह जी को निर्देशित किया।

महिलाओं को टीका लगने के बाद बैठाए जाने वाले आब्जर्वेशन रूम का भी निरीक्षण किया। मरीजों के पंजीकरण, दवा काउंटर वितरण, लेबर रूम, दवा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, बाल संरक्षण अधिकारी विमल शर्मा, डॉ. गोपाल, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed