फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Stampede: Witness said - Baba said, carry the charan raj ... Then the stampede broke out.

Hathras Stampede : गवाह बोला- बाबा ने कहा, चरण रज लेकर जाना... तभी मची भगदड़

Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
सार

कुल 34 लोगों ने बयान दर्ज कराए। एक गवाह ने कहा कि बाबा ने कहा था कि सत्संग के बाद चरण रज लेकर जाना। इसके चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर गए और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Hathras Stampede: Witness said - Baba said, carry the charan raj ... Then the stampede broke out.
हाथरस में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मगुरु नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हुई 121 मौतों के मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने स्थानीय लोगों और हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। कुल 34 लोगों ने बयान दर्ज कराए। एक गवाह ने कहा कि बाबा ने कहा था कि सत्संग के बाद चरण रज लेकर जाना। इसके चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर गए और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को आयोग के समक्ष बयान में हाथरस के देव चौधरी ने कहा कि एटा से आते समय भगदड़ देखी तो रुक गए। महिलाएं रो रही थीं। करीब 20 शवों को हमने उठाकर वाहनों में रखवाया। वहां बाबा की कोई सुरक्षा व्यवस्था, सेवादार नहीं थे। चौधरी के अनुसार, सत्संग में आए लोगों ने उन्हें बताया कि बाबा ने प्रवचन के बाद कहा था कि चरण रज लेकर जाएं। रज लेने की होड़ में लोग पैरों के नीचे आते गए।
विज्ञापन


अगर बाबा माइक से रुकने को कहते, तो हादसा इतना बड़ा न होता। कई अन्य चश्मदीदों ने भी ऐसे ही आरोप लगाए। आयोग ने लोगों से घटना की शुरुआत, मरीजों व शवों के पहुंचने पर अस्पताल में मिली सुविधा और प्रशासन व पुलिस की भूमिका जैसे सवाल पूछे। अध्यक्ष जस्टिस बीके श्रीवास्तव ने कहा, स्थानीय लोगों और गवाहों को सबूत व बयान पेश करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जल्द जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले बाबा के वकील का दावा, कुछ लोगों ने जहरीले स्प्रे से भगदड़ मचाई
भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों के सामने हादसे के पीछे साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सत्संग में मौजूद रहे लोगों ने मुझे बताया है कि 10 से 15 लोग जहरीले स्प्रे वाले केन लेकर आए थे। इसी के जरिये घटनास्थल पर अफरातफरी मचाई गई। सिंह ने कहा, मैंने कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है और इसमें मौत का कारण कुचलना नहीं, बल्कि दम घुटना बताया गया है। मेरे पास सारे सबूत हैं जिसे समय आने पर सामने रखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed