फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stairs work incomplete, people passing through railway line

हाथरस : सीढ़ियों का काम अधूरा, रेलवे लाइन से गुजर रहे लोग

Tue, 22 Mar 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Stairs work incomplete, people passing through railway line
हाथरस : तालाब चौराहे पर नवनिर्मित पुल पर निर्माणाधीन सीढ़ियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर रोजाना लोग जान हथेली पर रखकर पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज ट्रैक को पार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अभी तक सेतु निगम द्वारा फुट ओवरब्रिज के काम को पूरा नहीं कराया गया है।
रेलवे द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक के आसपास चारदीवारी बनवाई जा रही है। शहर के बाहरी इलाकों में गार्डिंग कराई जा रही है, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सके। इस क्रम में शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे ने दीवार लगा दी है। इस दीवार के लगने से मथुरा-बरेली मार्ग से आने वाले लोगों को अलीगढ़ व आगरा मार्ग तक पहुंचने के लिए रेलवे लाइन को पार करना पड़ता है। अगर यह रास्ता न हो तो पुल के इस पर से उस पार तक पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा या ई रिक्शा में 10 रुपये खर्चा करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बीते दिनों आंदोलन किया तो सेतु निगम ने पुल पार करने के लिए दोनों तरफ सीढ़ियों का निर्माण शुरू करा दिया, लेकिन कई माह बीतने के बावजूद अभी तक इन सीढ़ियों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस कारण लोगों ने रेलवे लाइन को पार करने के लिए चारदीवारी को तोड़कर रास्ता बना लिया है। गौरतलब है कि इस रेलवे लाइन पर कुछ महीने पहले दुर्घटना भी हो चुकी है। बावजूद इसके सेतु निगम ने सीढ़ियां बनवाने के काम में गंभीरता नहीं दिखाई है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरगामी पुल बनने से जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। वहीं फुटओवरब्रिज न बनने से काफी परेशानी हो रही है। सेतु निगम को जल्द से जल्द सीढ़ियों का निर्माण करना चाहिए, ताकि राहत मिल सके।
-अनिल कुमार, राहगीर
रेलवे ने लाइन के आसपास चारदीवारी बना दी है। इस कारण लोगों ने चारदीवारी को तोड़ दिया है। इस टूटी चारदीवारी के रास्ते से गंतव्य तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। राहगीरों की यह मजबूरी भी है।
-सुखवीर, राहगीर
जब से ओवरब्रिज बना है, तब से आगरा-अलीगढ़ रोड की दूरी तय करना मुश्किल हो गया है। यदि ओवरब्रिज को पार करना हो तो 10 रुपये ई रिक्शा वाले को देने पड़ते हैं। सेतु निगम जल्द से जल्द यहां सीढ़ियां बनाए।

-दिलीप, राहगीर
तालाब चौराहे पर पूर्व में रेलवे ट्रैक पर घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बाद टूटी चारदीवारी से लोग जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक को पार कर रहे हैं। सेतु निगम को जल्द दोनों ओर सीढ़ियां बनानी चाहिए।
-राजू, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed