{"_id":"6289399784c6db5ba12e831d","slug":"hathras-specialist-on-second-duty-patients-wandering-for-ultrasound-hathras-news-ali292106382","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विशेषज्ञ दूसरी ड्यूटी पर, अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विशेषज्ञ दूसरी ड्यूटी पर, अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में बिजली न आने पर हाथ पंखे से हवा करता तीमरीदार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों ने डॉक्टरों की कमी झेली। यहां अल्ट्रासाउंड की उम्मीद लेकर आए मरीज निराश होकर लौट गए। इसके अलावा अन्य रोगों के मरीजों ने भी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को झेला।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले एक ही डॉक्टर हैं। उनकी ड्यूटी कभी इमरजेंसी में लग जाती है तो कभी वह न्यायालय में पैरवी के लिए चले जाते हैं। इस कारण यहां अल्ट्रासाउंड कराने की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को निराशा ही हाथ लग लगती है। ऐसा ही कुछ शनिवार को भी देखने को मिला।
तीन दिन से बेटी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल लेकर आ रहा हूं, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। काफी परेशानी हो रही है।
-राजकुमार, तीमारदार
अस्पताल में यह उम्मीद लेकर आते हैं कि यहां बिना पैसे खर्च किए अच्छा इलाज मिलेगा, लेकिन यहां तो उपचार के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
-हर्षित, तीमारदार
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ एक ही चिकित्सक तैनात हैं। जब उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी रहती है या वह अवकाश पर रहते हैं तो यह समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
-डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला जिला अस्पताल