फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP will fight against whom injustice will be done

हाथरस : जिसके साथ अन्याय होगा, सपा उसकी लड़ाई लड़ेगी

Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP will fight against whom injustice will be done
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर सपा के प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार में सभी लोग परेशान हैं। ऐसे में जिसके साथ अन्याय होगा, सपा उसकी लड़ाई लड़ेगी। बिटिया प्रकरण पर भाजपा का दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। यह बातें लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
बिटिया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कि किस प्रकार सरकार सत्ता एक अपराधी के साथ खड़ी थी। उस बेटी के साथ किस तरीके का दुराचार हुआ, ये दुनिया ने देखा। इससे बड़ी शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती। सपा ने उनके न्याय की लड़ाई लड़ी। हमारी पार्टी के लोगों पर मुकदमे लिखे गए। गांव तक नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में आंदोलन हुए। इस मुद्दे को विधान परिषद, विधानसभा में उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए, वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार को इन वादों को पूरा करना चाहिए। हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिलेश यादव बनकर काम कर रहा है। आज सरकार से सभी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मिशन 2022 के चुनावी एजेंडे के बारे में भी बताया। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरन निर्मल, सपा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, मूलचंद्र निम, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, हाजी फजलुर्रहमान, रामनारायण काके, विपिन यादव, मास्टर सुनील यादव, मुजीबुर्रहमान आदि पदाधिकारी मौजूद थे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed