फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP reviews resources for assembly elections

हाथरस : विधानसभा चुनाव के लिए संसाधनों की एसपी ने की समीक्षा

Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP reviews resources for assembly elections
हाथरस : पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। एसपी ने शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। इसमें शस्त्रों के रखरखाव व रजिस्टर को देखा। यहां पर हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। यहां के स्टोर रूम को भी देखा।

यहां पर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर स्टोर में रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों की समीक्षा की गई और प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दंगा नियंत्रण उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे आदि उपलब्ध संसाधनों की गहनता से समीक्षा कर लें और कमियों को समय से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया। सभी थानों में पर्याप्त मात्रा में उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed