फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP reached Agra to know the condition of female policeman

हाथरस : एसपी ने आगरा पहुंचकर महिला पुलिसकर्मी का जाना हाल

Sun, 17 Jul 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SP reached Agra to know the condition of female policeman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

छत से कूदकर खुदकुशी करने वाली महिला पुलिसकर्मी आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची रही। उसका हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य भी आगरा पहुंचे और उनके परिजनों से बातचीत की। महिला पुलिसकर्मी के पति ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी है।
उल्लेखनीय है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने चार दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी। उनके पति का आरोप है कि अप्रैल के महीने में उनकी पत्नी का एक नामजद व नामजद के चालक ने वीडियो बना लिया था और उसके आधार पर यह लोग उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने में लगे थे। इस मामले में उनकी पत्नी ने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन विभाग के ही कुछ अधिकारी पत्नी पर इस मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे थे। इस पर उनकी पत्नी ने खुदकुशी की कोशिश की थी। उस समय इस महिला पुलिसकर्मी की हालत में सुधार हो गया था और उसे अलीगढ़ से वापस लाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात पति फिर इन महिला पुलिस कर्मी को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस बार उनका कहना था कि उनकी पत्नी जान देने पर उतारू है और उसने पुलिस लाइन में क्वार्टर की छत से कूदकर खुदकुुशी करने का प्रयास किया है। रात्रि में ही उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। चार दिन के अंदर दूसरी बार इस महिला पुलिसकर्मी के खुदकुशी करने के प्रयास की जानकारी पाकर अधिकारियों में खलबली मच गई थी। एसपी विकास कुमार वैद्य भी देर रात्रि आगरा पहुंचे और इस महिला पुलिसकर्मी की हालत देखी और पूरे मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed