{"_id":"61d1ec857247016ab31826b0","slug":"hathras-sp-increased-electricity-prices-we-increased-power-supply-hours-energy-minister-hathras-news-ali282129637","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सपा ने बिजली के दाम बढ़ाए, हमने बिजली आपूर्ति के घंटे बढ़ाए : ऊर्जामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सपा ने बिजली के दाम बढ़ाए, हमने बिजली आपूर्ति के घंटे बढ़ाए : ऊर्जामंत्री
विज्ञापन
हाथरस : युवा सम्मेलन को संबोधत करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व मंचासीन अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश के ऊर्जा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारें चार से पांच जिलों को बिजली देती थी। बिल सभी को भेज दिया जाता था। सपा ने पांच साल में 61 फीसदी बिजली के दामों में बढ़ोतरी की हमने सभी समान रूप से बिजली आपूर्ति देने के साथ घंटे बढ़ाए हैं। यात्राओं के माध्यम से जनता को बता रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस अपनी अपनी बात कर रही है। हम विकास के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने यह बातें रविवार को भाजयुमो के सम्मेलन के दौरान बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पाटी की यात्राएं चल रही हैं। यह लोकतांत्रिक तरीका है। 2014 से पहले का भारत और 2017 का उत्तर प्रदेश फर्क साफ है। उस समय प्रदेश में गुंडा माफिया को संरक्षण दिया जाता था।
पहले सरकार की योजनाओं का लाभ चंद विशेष वर्ग के लोगों को दिया जाता था। आज संपूर्ण समाज के लिए हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सरकार पहुंचा रही है। राष्ट्र की सुरक्षा नीति में जिस तरह से बदलाव आया है, उसी तरह हमारी सोच में बदलाव आया है। संवाद