{"_id":"6071ec658ebc3e8ccd2e3976","slug":"hathras-sp-academy-won-thrilling-match-hathras-news-ali260794780","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी एकेडमी ने जीता रोमांचक मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी एकेडमी ने जीता रोमांचक मैच
विज्ञापन
हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में हुए क्रिकेट मैच में विजयी टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को लक्ष्य एकेडमी की ओर से एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें अंडर- 12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में एसपी एकेडमी की टीम ने हाथरस एकेडमी की टीम को हराकर मैच जीत ली।
मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हाथरस एकेडमी की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 56 रन का लक्ष्य एसपी एकेडमी की टीम को दिया। अर्श ने 26 व कर्षना ने 10 रन का योगदान दिया। एसपी एकेडमी की ओर से शिवम ने तीन, देव व सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी एकेडमी की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। देव ने 25 व वरदान ने 10 रन की पारी खेली। मल्लू ने दो व यथार्थ ने एक विकेट लिए। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच की अंपायरिंग सूरज व अरुण ने की। मैच के दौरान एसपी एकेडमी के चेयरमैन सुजीत पचौरी, चंद्रमोहन, गौरव पचौरी, दिनेश कुमार गोल्डी, सौरभ चंद्र, धीरज कौशिक थे।