{"_id":"5ebae7ba8ebc3e90571a39b2","slug":"hathras-sought-permission-from-bihar-government-to-deliver-stranded-workers-hathras-news-ali2335210186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फंसे कामगारों को पहुंचाने के लिए बिहार सरकार से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फंसे कामगारों को पहुंचाने के लिए बिहार सरकार से मांगी अनुमति
विज्ञापन
हाथरस: बड़ौदा से पैदल आए कामगार।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को जिले में फंसे बिहार प्रांत के लोगों को उनके घर वापसी किए जाने के लिए सूची बनाकर अनुमति के लिए पत्र भेजा गया। बिहार व अपने आला अधिकारियों की अनुमति मिलते ही यहां फंसे बिहार प्रांत के लोगों को विभिन्न माध्यमों से रवाना किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर के 91 लोगों को रोडवेज बस के माध्यम से रवाना किया है।
यहां जिले में करीब 325 लोग बिहार के फंसे हुए हैं। इन लोगों ने अपने प्रांत वापस जाने के लिए यहां जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन यहां फंसे लोगों को वापस भेजने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने रोडवेज बस के माध्यम से जम्मू कश्मीर के करीब 91 लोगों को रवाना किया है। जम्मू के शेष बचे लोगों को जल्द घर भेजा जाएगा। एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि बिहार सरकार से अनुमति मिलते ही सभी को तत्काल भिजवा दिया जाएगा।