{"_id":"62b600ba13b8e811544e790a","slug":"hathras-solve-the-problems-of-entrepreneurs-on-priority-dm-hathras-news-ali294619461","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के मकसद से जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने बैठक की। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में व्यापारियों से अपील की कि वह पौधरोपण अभियान में भाग लें और पौधों को संरक्षित भी करें।
डीएम ने सबसे पहले गत बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और जिले में होेने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किए गए आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना है। उन्होंने प्रत्येक बिंदुओ की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों को अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों को सही कराने के बारे में डीएम ने जानकारी ली।
यूपीएसआईडीए प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों के उच्चीकरण और अनुरक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अवशेष कार्य को माह अगस्त के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। औद्योगिक सहकारी, औद्योगिक आस्थान में सोलर लाइट की मरम्मत का कार्य करा दिया गया है। यूपीएसआईडीए सलेमपुर का विद्युत संयोजन ऊर्जीकृत करने के लिए सहायक अभियंता विद्युत भंडार केंद्र ने सामग्री उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे औद्योगिक इकाई में उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सामान उपलब्ध कराए जाने पर विद्युत संयोजन की कार्यवाही पूरी करा दी जाएगी। डीएम ने इस समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने वहां साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति भी सुचारु करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत खाद्य उत्पाद को भी वैकल्पिक उत्पाद के रूप में सम्मिलित किए जाने के लिए एमएसएमई को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 34 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के आधार पर 40 आवेदन प्राप्त हुए है, 36 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है। बैंक द्वारा छह आवेदनों को स्वीकृत करते हुए छह को ऋण वितरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में 38 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य मिला। इसके लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 50 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है, जिसमें से बैंक द्वारा पांच आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए तीन आवेदनों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है।
ओडीओपी योजना में 32 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके लिए 55 आवेदन मिले थे। इसमें से 46 आवेदनों को कार्यवाही के लिए बैंक के लिए प्रेषित किया गया है। बैंक द्वारा 12 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए दस आवेदनों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम ने लंबित प्रकरणों पर ससमय कार्यवाही करते हुए पात्र उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम, अधिशासी अभियंता विद्युत, मंडी सचिव, अधिशासी अभियंता विद्युत, खाद्य औषधि अधिकारी व उद्यमी मौजूद थे। संवाद