फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Solid and liquid waste management work will be done in eight panchayats with Rs 3.78 crore

हाथरस : आठ पंचायतों में 3.78 करोड़ रुपये से होगा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का कार्य

Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Solid and liquid waste management work will be done in eight panchayats with Rs 3.78 crore
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की आठ ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्य कराए जाने के लिए 3.78 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। डीएम के अनुमोदन के बाद कार्यों को शुरू कराया जाएगा। शासन की ओर से बजट को सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्य कराए जाने को लेकर प्रस्तावों को तैयार किया गया था। इन प्रस्तावों का शासन में ग्राम प्रधानों, सचिवों व एडीओ पंचायत के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कराया गया था। इन प्रस्तावों का शासन में प्रस्तुतीकरण होने के बाद शासन की ओर से आठ ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। शासन की ओर से ग्राम पंचायत परसारा, बर्द्घवारी, रूहेरी, बसई बावस, बिसावर, कजरौठी, मिढ़ावली और धाधऊ की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत -- धनराशि
परसारा -- 43.82773
बर्द्धवारी -- 32.95593
रूहेरी -- 31.82581
बसई बाबस -- 35.41356
बिसावर -- 118.17351
कजरौठी -- 44.08929
मिढावली -- 38.75949
धाधऊ -- 33.50865
- आठ ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्यों को कराए जाने को लेकर बजट जारी हो चुका है। डीएम के अनुमोदन के साथ विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। - सुबोध जोशी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed