फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Smart meters will be installed here for one lakh consumers

हाथरस : एक लाख उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर

Fri, 01 Apr 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Smart meters will be installed here for one lakh consumers
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली महकमे से राहत मिलने वाली है। हाथरस शहर सहित कस्बों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। मीटर लगाने का खाका अफसरों ने खींच लिया है। पहले विभाग द्वारा आरएपीडीआरपी टाउन में मीटर लगाने की शुरुआत की जाएगी। दूसरे चरण में ग्रामीण अंचलों में मीटर लगाए जाएंगे। डीपीआर तैयार होने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया में जुटा हुआ है। माना जा रहा है कि जुलाई माह में मीटर लगाने की शुरुआत होगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग बदलते समय में खुद को हाईटेक करने के साथ उपभोक्ताओं को सहूलियत प्रदान करने में जुटा हुआ है। अब विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को लैस किया जा रहा है। इस मीटर में उपभोक्ता मीटर में लगी डिस्पले के माध्यम से वर्तमान शेष बिजली बिल व बिजली की वर्तमान शेष राशि और पिछले महीने बिजली की खपत स्वयं पता कर सकेंगे। मीटर स्वचलित रूप से अलार्म का उपयोग करता है। संवाद
विज्ञापन

पहले चरण में एक लाख के यहां लगेंगे मीटर
पहले चरण में हाथरस शहर, सादाबाद, सासनी, मुरसान, हसायन, सिकंदराराऊ आदि स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर निगम स्तर पर भेज दी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीटर लगाने की शुरुआत हो जाएगी। इस मीटर के लगने से बिजली चोरी लगाम लगेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को बिल सही कराने आदि के लिए भी नहीं जाना पड़ेगा। इस मामले में एक्सईएन टेस्ट प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि पहले चरण में आरपीएडीआरपी टाउन में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण अंचल में मीटर लगाने का काम शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed