{"_id":"6208025e2c00ba715d03ad1a","slug":"hathras-six-months-ago-both-doses-were-given-only-one-was-recorded-in-the-certificate-shaphu-news-ali2850458196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह माह पहले लगवा ली थीं दोनों डोज, प्रमाणपत्र में सिर्फ एक ही दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह माह पहले लगवा ली थीं दोनों डोज, प्रमाणपत्र में सिर्फ एक ही दर्ज
विज्ञापन
सहपऊ सीचसी पर इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोरोना टीकाकरण के मामले में स्वास्थ्य विभाग के कारनामों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिसने टीके की दोनों खुराकें ले ली उसके प्रमाण पत्र में सिर्फ एक ही डोज अंकित है तो जिसने एक खुराक ली है उसके प्रमाण पत्र में दोनों डोज लगने की तिथि अंकित कर दी है। इसी तरह के मामले शनिवार को सहपऊ क्षेत्र में देखने को मिले।
क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने जुलाई में ही टीके की दोनों खुराकें ले ली थी। लेकिन, जब उन्होंने टीके का प्रमाणपत्र डाउनलोड कर निकाला तो उसमें केवल एक ही डोज लगने की तिथि अंकित थी। सीएचसी पर जब वह अपनी शिकायत लेकर गए तो वहां कोई जानकारी नहीं दी गई।
ऐसा ही एक मामला नगला बिहारी में मिला है। गांव निवासी मुकेश कुमार एवं उनकी पत्नी ने एक-एक डोज ही लगवाई थी। लेकिन, जब उन्होंने ऑनलाइन टीके का प्रमाणपत्र निकलवाया तो उसमें दोनों डोज लगने की तिथि अंकित थी।
विज्ञापन
कस्बा निवासी मंजू रानी ने बताया कि उन्होंने भी अप्रैल 2021 में ही दोनों डोज ले ली ती। लेकिन, प्रमाण पत्र मेें केवल एक वैक्सीन का विवरण ही दर्ज है। इस संबंध में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ का कहन है कि यह पोर्टल पर गलती से हुआ है जिन लोगों की ऐसी कोई समस्या है तो वे कार्यालय पर आवेदन करें। हम पोर्टल वाले विभाग को लिखकर इस समस्या का निदान कराऐंगे।