फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters wished brother's long life by doing tilak, brothers gave gifts

हाथरस : बहनों ने तिलक कर की भाई की लंबी उम्र की कामना, भाइयों ने दिए उपहार

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters wished brother's long life by doing tilak, brothers gave gifts
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाई-बहन के रिश्तों का पर्व भाईदूज सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर की उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। भीड़ की वजह से यातायात की व्यवस्था भी चरमरा गई।
दिन भर कोतवाल डीके सिसौदिया आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे सहित अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निगरानी करते रहे। सुबह से ही हर घर में भाईदूज के पर्व को लेकर रौनक देखी जा रही थी। काफी बहनों ने भाई के तिलक करने तक व्रत रखा और भाई को तिलक कर मिष्ठान खिलाने के बाद ही अपना व्रत तोड़ा। बहनों ने भगवान से अपने भाइयों के सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इधर, भाइयों ने बहनों के मनपसंद गिफ्ट प्रदान किए। सुबह से ही बहन भाइयों का एक दूसरे का यहां आवागमन शुरू हो गया, जिस वजह से हर गली, हर मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों पर चहल पहल रही। भाई जहां कोथली लेकर बहनों की ससुराल पहुंचे तो वहीं बहनों ने भी मायके पहुंचकर परंपराओं को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में रही भीड़भाड़, डग्गेमारों ने काटी चांदी
भाई दूज पर रोडवेज बसों में भीड़ के चलते धक्का-मुक्की के बीच भाई, बहनों के घर पहुंचे। बसों में चढ़ने की भी जगह नहीं मिलने पर कई मार्गों पर यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टेशन पर भी भीड़भाड़ रही। कई बस चालक अधिक भीड़ की वजह से बसों को बिना स्टेशन पर रोके ही तेज गति से सीधा निकाल ले गए, जिस वजह से लोगों को मजबूरन डग्गेमार वाहनों में बैठकर सफर करना पड़ा। भीड़ के आगे रोडवेज के इंतजाम नाकाफी दिखाई दिए।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
भाईदूज के पर्व पर कस्बे के सभी मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर भीड़ रही। कई दुकानों पर शाम तक मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया। लोगों ने डिब्बा बंद मिठाइयों की खरीद की। गिफ्ट सेंटरों से भी चॉकलेट आदि के गिफ्ट पैक खरीदे गए। संवाद
सादाबाद में लगा जाम, पुलिस ने सुचारु कराई यातायात व्यवस्था
कस्बे के विभिन्न तिराहों व चौराहों पर आवागमन बाधित रहा। अधिक भीड़ की वजह से आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम की वजह से पर्व मनाने आए भाई बहन परेशान रहे।

ऐसे में सादाबाद कोतवाली पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। कोतवाल डीके सिसौदिया के अलावा अपराध निरीक्षक ्प्रमोद कुमार, कस्बा इंचार्ज जोंगेंद्र सिंह आदि ने यातायाता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed