फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sir One day the bus will go from inside, one day from outside

हाथरस : साहब! एक दिन बस अंदर से जाएगी एक दिन बाहर से

Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sir One day the bus will go from inside, one day from outside
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद भी रोडवेज बसें बाईपास से गुजर रही हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। वुद्धबिहार डिपो की बस में सवार एक यात्री ने परिचालक से बस को शहर के अंदर से ले जाने की बात कहीं। उसने इंकार कर दिया।
इस पर उसने रोडवेज के एआरएम से वार्ता कराई। परिचालक का कहना था कि साहब एक दिन बस अंदर से जाएगी एक दिन बाहर से जाएगी। इस पर एआरएम ने परिचालक को कड़ी फटकार लगाई। एआरएम का कहना था कि बस शहर के अंदर से गुजरेगी। यह कोई नियम नहीं है। एक दिन अंदर और एक दिन बाहर से जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस से हर रोज काफी यात्री आगरा व अलीगढ़ के लिए सफर करते हैं। बसों के चालक-परिचालक मनमानी तरीके से बसों को बाईपास से गुजारते हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। बाईपास पर बस से उतरने के बाद काफी देर तक शहर के अंदर आने के लिए वाहन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के कुछ यात्री बुद्ध बिहार डिपो की बस में सवार हुए। उन्होंने परिचालक से बस अंदर ले जाने की बात कही तो परिचालक भड़क गया। इसे लेकर परिचालक व यात्रियों में काफी देर तक विवाद हुआ। बस में अंकित नंबर को यात्री ने मिलाया। इस मामले से अवगत कराया।

एआरएम ने पूछा बस बाहर से क्यों जाएगी। परिचालक का कहना था कि स्टेशन प्रभारी ने कहा है कि एक दिन बस हाथरस शहर से एक दिन बाईपास से गुजराने के लिए कहा है। इस पर एआरएम ने परिचालक की क्लास ली। बस को शहर के अंदर से ले जाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि यदि बाईपास से गुजरे तो कल से डिपो में नहीं आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed