फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Silence over cooperative society, wheat purchase zero

हाथरस : सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा, गेहूं खरीद शून्य

Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Silence over cooperative society, wheat purchase zero
मीरपुर सोसाइटी पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भले ही सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दे रही है, लेकिन गांव मीरपुर स्थित आत्मनिर्भर सहकारी समिति पर बने गेहूं क्रय केंद्र के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को प्रधान और गांव के प्रतिष्ठित लोगों की मदद लेकर गेहूं खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब मीरपुर सहकारी समिति पर बने क्रय केंद्र का हाल देखा गया तो यहां लगा ही नहीं कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गेहूं क्रय केंद्र पर सिर्फ बोर्ड लगा हुआ है। यहां न तो कोई कर्मचारी तैनात है और न ही गेहूं खरीद की कोई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति मीरपुर के सचिव जितेंद्र कुमार का कहना है कि मैं जरूरी काम से बैंक गया था, इसलिए क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं था। हमारे केंद्र पर गेहूं की खरीद इसलिए नहीं हो पा रही है, क्योंकि सरकारी समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि व्यापारी घर से गेहूं को 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे हैं। उपजिलाधिकारी शिव सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार को इस केंद्र पर गेहूं खरीद की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed