{"_id":"624351ae1fab08541d11c3cd","slug":"hathras-show-cause-notice-to-two-sanitation-workers-for-absenteeism-hathras-news-ali28810274","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गैरहाजिर रहने पर दो सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गैरहाजिर रहने पर दो सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड सादाबाद में तैनात दो सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नगला कली में तैनात सफाईकर्मी भूरी सिंह और पट्टी बहराम में राकेश कुमार गांव में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं।
इस कारण ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है। गांवों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि नोटिस का जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद