{"_id":"5f64fc1d8ebc3eb72a23622d","slug":"hathras-shot-the-young-man-guarding-the-field-hathras-news-ali244153761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला दुर्जी में खेत की रखवाली कर रहे युवक को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस गोली मारने की बात को संदिग्ध मान रही है।
नगला दुर्जी निवासी विजय पुत्र वीरेंद्र सिंह रात को अपने खेत की रखवाली कर रहा था। उसका किसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते नामजदों ने विजय पर गोली चला दी। गोली उसकी बाजू में लगी और वह जख्मी हो गया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए और नगला दुर्जी के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
उसको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ डीके वर्मा ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध और प्रेम प्रसंग का है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।