{"_id":"619005cdd5fb354e8b5bad7f","slug":"hathras-shot-the-dog-to-death-sasni-news-ali278081343","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोली मारकर कुत्ते को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोली मारकर कुत्ते को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
हाथरस : ग्राम बत्तीसा में गोली मारकर कुत्ते की हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बत्तीसा में एक पालतू कुत्ते को एक व्यक्ति ने गोली मार दी, जिससे कुत्ता मर गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुत्ते के स्वामी विजय कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव कौमरी के माजरा बत्तीसा निवासी विजयपाल ने कहा है कि उनका पालतू कुत्ता घर के बाहर टहल रहा था। सुबह करीब साढे़ आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के पुष्पेंद्र उर्फ धनियां पुत्र हरिओम ने कुत्ते को गोली मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की रिपोर्ट धारा 429 आईपीसी के तहत दर्ज की गई है। इसमें वन्य जीवों की हत्या या उन्हें मारने के उद्देश्य से जहर देना शामिल है। प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि पीड़ित विजय पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार विवेचना की जा रही है। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद