फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sharadiya Navratri will begin from today, worship of mother Shailputri will be done on the first day

हाथरस: आज से होगी शारदीय नवरात्र की शुरुआत, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की आराधना

Fri, 16 Oct 2020 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sharadiya Navratri will begin from today, worship of mother Shailputri will be done on the first day
हाथरस: नवरात्र से पहले सजे बाजार और मातारानी की चुनरी खरीदती एक महिला। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को देवी मंदिरों और घरों में तैयारियों का दौर चला। लोगों ने त्योहार पर पूजा-अर्चना के लिए सामान की खरीदारी की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शहर में कई जगहों पर सार्वजनिक आयोजन भी होंगे। सोशल मीडिया पर भी नवरात्र की शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया है।
नवरात्र से पहले शुक्रवार को पूजा-अर्चना के सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। मंदिरों में भी नवरात्र की तैयारियां चलती रहीं। शहर के मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, हाथरसी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर, किला गेट स्थित पथवारी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सजावट की गई है।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-पाठ के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नवरात्र की छाप दिखाई देने लगी है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाओं की वीडियो व संदेश भेज रहे हैं। सेवायत पुजारियों ने भी श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वह मास्क पहनकर ही दर्शन के लिए मंदिरों में जाएं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed