{"_id":"5f08b8cc8ebc3e63725adf3e","slug":"hathras-seven-accused-in-the-case-of-assault-and-stone-pelting-hathras-news-ali238324164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मारपीट व पथराव के मामले के सात आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मारपीट व पथराव के मामले के सात आरोपी धरे
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मारपीट और पथराव के सात आरोपी।द्ध
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय फाटक इगलास अड्डा निवासी शब्बीर पुत्र इलाही और हीरो पुत्र यासीन के परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर बुधवार की देर रात को कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फिर पथराव हो गया था। पुलिस ने शब्बीर की तहरीर पर नौ और हीरो की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ धारा 147, 452, 308, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया।
इस मामले में पुलिस ने सात नामजदों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नईम, हीरो निवासी नई बस्ती इगलास अड्डा, अकील निवासी मधुगढ़ी, नौशाद निवासी नई बस्ती मोहल्ला दिल्ली वाला, मोहम्मद मुस्लिम, कबीर, वसीम निवासीगण नई बस्ती मोहल्ला दिल्ली वाला इगलास अड्डा के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई रविंद्र सिंह, विनोद, पिंटू, शिवा सिंह शामिल थे।