फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Settlement of 1906 promises in National Lok Adalat

हाथरस:राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1906 वादों का निस्तारण

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Settlement of 1906 promises in National Lok Adalat
हाथरस: राष्ट्रीय लोक अदालत का जायजा लेते जिला न्यायाधीश व अन्य। - फोटो : HATHRAS
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1906 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

जिला जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने की। इसमें विभिन्न प्रकार के 1906 वादों का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर 10 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 51,60,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 34 सिविल वाद, 26 पारिवारिक वाद, 08 वाद धारा 138 एनआई एक्ट, 333 राजस्व वादों का निस्तारण कर 34,550 रुपये जुर्माना वसूला एवं 925 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मुआवजा 1,80,830 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक के कुल 450 मामलों का निस्तारण कर 6,28,63,078 रुपये मुआवजा में समझौता दाखिल किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के न्यायालय में एक सिविल वाद का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बृजेश कुमार मिश्र ने 10 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 51,60,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश आशीष जैन, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अधिनियम हाथरस योगेंद्र राम गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बीडी भारती, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-2 प्रतिभा सक्सेना, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-6 अनुराग पंवार, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 जैबा माजिद, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 अबुल कैश, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 विनय आर्या, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट संख्या-1 रेखा सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट संख्या-2 सतेंद्र सिंह वीरबान, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट योगेंद्र चौहान, सिविल जज वप्र शिव कुमारी,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद ब्रह्मपाल सिंह, सिविल जज कप्र /न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकंदराराऊ बलराम पवार, अपर सिविल जज कप्र सौरभ कुमार गौतम, अपर सिविल जज कप्र/ एफटीसी हाथरस मोहम्मद आरिफ, अपर सिविल जज कप्र-2 दीपिका अत्री, अपर सिविल जज कप्र साक्षी सिंह आदि के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed