फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Settle the complaints received on IGRS before defaulting: DM

हाथरस : आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को डिफॉल्टर होने से पहले निपटाएं : डीएम

Sun, 05 Jun 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Settle the complaints received on IGRS before defaulting: DM
हाथरस : तहसील के सभागार में समस्याएं सुनते डीएम रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैध। संव? - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रमेश रंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना किया। इसमें 106 शिकायतें आईं जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम ने आईजीआरएस पर डिफॉल्टर होने से पहले शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में एसपी विकास कुमार वैद्य, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम राजकुमार यादव, तहसीलदार अनिल कुमार एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर गांव रामपुर के रघुनाथ सिंह ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम अजरोई के दुर्गेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देते हुए चकबंदी विभाग से अपने खेत की पैमाइश कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम छौंक के उमाशंकर ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि लेखपाल द्वारा नजरी नक्सा से हट कर गलत पैमाइश की गई है तथा बिना पैमाइश किए मनमानी ढंग से असत्य रिपोर्ट लगा कर निस्तारण दिखा देते है। ग्राम ऊतरा के छीतर मल ने डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की। ग्राम बसगोई की बबीता ने कहा कि उसके प्लाट पर गांव के ही दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मौके पर नायब तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, सीडीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय, डॉ. एसपी सिंह, एडीओ प्रेमकिशोर, राजस्व निरीक्षक शिवा यादव, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed