फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sent the first installment data of 400 eligible beneficiaries to the government

हाथरस: 400 पात्र लाभार्थियों का पहली किश्त का डाटा भेजा शासन को

Sun, 07 Jun 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sent the first installment data of 400 eligible beneficiaries to the government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम आवास योजना शहरी के तहत जिले के 400 पात्र लाभार्थियों की डाटा शासन को भेजा गया है। इन लाभार्थियों को जल्द ही पीएम आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण किए जाने के लिए प्रथम किश्त जारी की जाएगी। लॉकडाउन के कारण यह डाटा लंबे समय से अटका हुआ था। अब विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचेगी।
शासन स्तर से शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए अनुदान राशि दी जाती है। इस राशि में पात्र लाभार्थी अपनी भूमि पर आवास निर्माण कराते हैं। लॉकडाउन के कारण आवदेनकर्ताओं की फाइलें अटक गई थीं। अब जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से प्राप्त आवेदनों में पात्र लाभार्थियों की जीओ टैगिंग करा ली गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 400 पात्र लाभार्थियों की जीओ टैगिंग कर डाटा को तैयार कर प्रथम किश्त जारी करने के लिए शासन को भेज दिया गया है। अन्य पात्र लाभार्थियों की जीओ टैगिंग का कार्य किया जा रहा है। पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रथम किश्त की धनराशि अटक गई थी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही लाभार्थियों के खाते में निर्माण की प्रथम किश्त पहुंच सकेगी। दूसरी व तीसरी किश्त जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed