{"_id":"62795d2112976b07955297cc","slug":"hathras-sensation-due-to-unclaimed-dead-body-found-on-canal-bridge-hasayan-news-ali291160852","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नहर पुल पर लावारिस शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नहर पुल पर लावारिस शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव जाऊ के नहर पुल पर रविवार की शाम को 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत से घर लौट रहे ग्रामीणों को सबसे पहले शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने गांव के चौकीदार को इसकी जानकारी दी तो चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव काफी पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को नहर के माइनर से निकलवाकर ग्रामीणों से इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया।
ग्राम चौकीदार श्याम सुंदर पुत्र महावीर सिंह ने जीडी में तस्करा दर्ज कराया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि युवक का शव नहर में मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पानी में पड़ा होने के कारण शव फूल गया है। शिनाख्त के लिए इसे फिलहाल पोस्टमार्टम गृह पर रखवाया गया है। संवाद