{"_id":"604127108ebc3ec3982c878d","slug":"hathras-senior-assistant-accuses-adm-of-uttering-racist-words-hathras-news-ali2578107162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वरिष्ठ सहायक ने लगाया एडीएम पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वरिष्ठ सहायक ने लगाया एडीएम पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक ने एडीएम जेपी सिंह पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। इस मामले की तहरीर वरिष्ठ सहायक मुकुट बिहारी ने मुरसान कोतवाली में दी है। इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में चर्चाएं रहीं।
कोतवाली मुरसान में दिए गए प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ सहायक ने कहा है कि बुधवार तीन मार्च को नायब नाजिर तेजनारायन सारस्वत एवं वीआईपी सहायक शशिकांत गौतम उनकी जीपीएफ पत्रावली को लेकर अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह के पास गए थे। एडीएम ने यह पत्रावली फाड़कर फेंक दी और इन कर्मचारियों के समक्ष उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्द बोले। मुकुट बिहारी ने बताया कि इन कर्मचारियों ने उन्हें घटना के बारे में अवगत कराया।
वह खुद एडीएम के कार्यालय में गए तो एडीएम ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए उनको जाने से मारने की धमकी दी और कार्यालय पर तैनात होमगार्ड से धक्के मारकर बाहर निकालने के लिए बोला। वरिष्ठ सहायक मुकुट बिहारी ने एडीएम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अभियोग दर्ज करने के लिए कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है।
विज्ञापन
23 दिसंबर को एसडीएम और तहसीलदार की रिपोर्ट पर इस कर्मी का सादाबाद से सिकंदराराऊ तबादला किया गया था, लेकिन अभी तक उन्होंने सादाबाद में चार्ज नहीं दिया है। तहसील सिकंदराराऊ में ज्वाइन न करने की रिपोर्ट एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा दी गई थी। इस रिपोर्ट पर 23 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक वरिष्ठ सहायक मुकुट बिहारी को अवैतनिक किया गया है। बुधवार को वह उनके चेंबर में आए थे। तबादले व अन्य बातों लेकर वार्ता कर रहे था। इस दौरान वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने चेंबर से बाहर जाने के लिए कह दिया। जब ज्यादा हल्ला करने लगे तो उन्होंने होमगार्ड से उनको बाहर करने के लिए कहा। किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई है।
-जेपी सिंह, एडीएम
इस प्रकरण में जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
शशिकांत गौतम, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ हाथरस।