फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seema and Shashi will file nomination for District Panchayat President today

हाथरस : सीमा और शशि आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए करेंगी नामांकन

Fri, 25 Jun 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seema and Shashi will file nomination for District Panchayat President today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन होगा। भाजपा प्रत्याशी के रूप में जहां सीमा उपाध्याय नामांकन करेंगी तो सपा-रालोद प्रत्याशी के रूप में शशि चौधरी नामांकन करेंगी। दोनो खेमों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और दोनों खेमे बहुमत का दावा कर रहे हैं। दोनों खेमे जिला पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों की और तेजी से घेराबंदी कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर शनिवार को नामांकन होगा। भाजपा ने काफी पहले से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सीमा उपाध्याय हालांकि सदस्य के रूप में तो निर्दलीय निर्वाचित हुई थी, लेकिन अध्यक्ष पद पर अपनी राह आसान बनाने के लिए वह भाजपा में शामिल हुई। पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह शनिवार को नामांकन करेंगी। वहीं सपा-रालोद ने संयुक्त रूप से रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भी शनिवार को नामांकन करेंगी। दोनों खेमे बहुमत का दावा कर रहे हैं। इन दोनों का नामांकन तो तय है, लेकिन हो सकता है कि कोई और सदस्य भी इस दौरान नामांकन कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed